फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ओबरी प्राथमिक विद्यालय बदहाल, 47 बच्चों का भविष्य अधर में

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 19 सीकटीपी 08 सड़क पर जलभराव के बीच निकलते स्कूली बच्चे। संवाद
विज्ञापन

बाउंड्री नहीं, पानी नहीं, रास्ता नहीं, परिसर में जानलेवा गड्ढा
संवाद न्यूज एजेंसी
पहाड़ी (चित्रकूट)। विकास खंड पहाड़ी के ओबरी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा के साथ बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में है। बाउंड्री न होने से जमीन पर कब्जा हो रहा है। पेयजल नहीं है और स्कूल तक कच्चा रास्ता है।
विद्यालय में 47 बच्चे पंजीकृत हैं। एक इंचार्ज प्रधानाध्यापक, एक सहायक अध्यापक और तीन शिक्षामित्र तैनात हैं। संचालन किसी तरह चल रहा है। विद्यालय के चारों ओर बाउंड्री न होने के कारण स्कूल की जमीन पर आसपास के लोग कब्जा कर रहे हैं। यही हालत रहे तो धीरे-धीरे बच्चों के खेलने की जगह भी खत्म हो जाएगी। वहीं विद्यालय परिसर में कई सालों से एक गहरा गड्ढा बना हुआ है। बच्चे इसी के बगल में खेलते हैं। कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसे भरवाने के लिए प्रधानाध्यापक कई बार विभाग को पत्र भेज चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

-

50 मीटर कच्चे रास्ते से आते-जाते बच्चे
चित्रकूट। ओबरी प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह कच्चा है। मात्र 50 मीटर के इस कच्चे मार्ग के कारण बच्चों और शिक्षकों को रोज कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। बारिश में यह रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है। शिक्षक किसी तरह दोपहिया वाहन से निकल जाते हैं, लेकिन छोटे बच्चों को पैदल ही कीचड़ में घुसना पड़ता है।अक्सर बच्चे कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं। इससे वे कीचड़ से सन जाते हैं और कभी-कभी चोटिल भी हो जाते हैं। यूनिफॉर्म खराब होने के साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
-

पानी की किल्लत
विद्यालय में बच्चों के पीने के लिए स्वच्छ पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। परिसर में सबमर्सिबल तक नहीं लगाया गया है। इस वजह से बच्चों और शिक्षकों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पानी की अनुपलब्धता के कारण मध्यान्ह भोजन बनाने में भी भारी समस्या हो रही है। रसोइयों को दूर से पानी लाना पड़ता है, जिससे भोजन समय पर तैयार नहीं हो पाता।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
-बाउंड्रीवाल, गड्ढा भराई और पक्के रास्ते के लिए विकास विभाग को पत्र भेजा गया है। प्रस्ताव तैयार है। पास होते ही काम शुरू होगा।- राजेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें