चित्रकूट। जनपद कई एनजीओ (स्वयं सेवी संस्थाएं) ने कोरोना संकटकाल के दौरान जरूरतमंदों की मदद की और वैक्सीनेशन को लेकर चलाये जा रहे जागरुकता अभियान को गति प्रदान की। इसे लेकर विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने इन छह संस्थाओं के पदाधिकारियों को सम्मानित किया ।
जनकल्याण शिक्षण प्रसार समिति के सचिव शंकर दयाल, विकास पथ सेवा से संस्थान के प्रबंधक प्रभाकर सिंह, प्रजायत्न संस्था के जिला समन्वय अमित व राहुल , इरादा फाउंडेशन के सुनील मिश्र, एजुकेट गर्ल्स संस्था, पिरामिल फाउंडेशन की प्रियंका सिंह व पं. राजधर परहित सेवा संस्थान के प्रबंधक अनुज हनुमंत की टीम को मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया ।