फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय अंबे मां अगले बरस तू जल्दी आना की प्रार्थना के साथ विसर्जन

विज्ञापन
- जिला मुख्यालय से सटे तालाब में मूर्ति विसर्जन करते भक्तगण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर/बरगढ़। जिले के विभिन्न स्थानों पर देवी भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
विज्ञापन

दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए विधिविधान से पंडितों ने पूजन कराया। इसके बाद भक्तों ने देवी प्रतिमाओं को निर्धारित स्थल व तालाबों में नम आंखों से विसर्जित किया। मऊ, बरगढ़, पहाड़ी, राजापुर, मानिकपुर, सीतापुर, मुख्यालय आदि ग्रामीण अचंलों में भी देवी भक्तों ने मां जगदंबे की प्रतिमा उठाने के पूर्व विधिविधान से हवन पूजन किया। सुख समृद्धि की कामना की। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक चौराहे में बैरिकेटिंग लगाकर पुराने कोतवाली के पास वाहनों को निकालकर यातायात बहाल रखा। वहीं भीड़ अधिक होने पर वाहनों को रोका गया। देर शाम तक प्रतिमाओं का विसर्जन सिलसिला चलता रहा। विसर्जन के साथ ही शाम को मुख्यालय में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

अफसरों की रही सतर्क दृष्टि
चित्रकूट। देवी विसर्जन को लेकर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देश पर जगह-जगह पुलिस टीम मौजूद रही। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय व सदर एसडीएम पूजा यादव लगातार जायजा लेते रहे। शाम छह बजे से ट्रैफिक चौराहे पर आवागमन रोक दिया गया। देवी प्रतिमाओं को भी अन्य रास्तों से गुजारा गया।

जिले के बरगढ़ स्थित तालाब में देवी विसर्जन करते भक्तगण। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें