फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईसी में फौज की तर्ज पर हुई एनसीसी की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। एनसीसी का सैन्य प्रशिक्षण में बुधवार को शहर के चित्रकूट इंटर कालेज परिसर में रिमझिम फुहारों के बीच एनसीसी सीनियर डिवीजन में 55 कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया हुई । 17 यूपी एनसीसी बटालियन प्रयागराज से आए अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराया जिसमें सबसे पहले शारीरिक परीक्षा, लंबाई आदि की नाप की गई फिर 1600 मीटर की दौड़ कराई गई जिसमें छात्रों ने भरी दमखम दिखाई ।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि इसमें पंजीकृत लगभग 300 कैडेटो में लगभग एक सैकड़ा छात्र सफल हुए। इसके बाद लिखित परीक्षा कराई गईं । मूल्यांकन के बाद 55 कैडेट मेरिट के आधार पर चयनित किए गये। भर्ती प्रक्रिया को फौज की तरह सम्पादित कराने में 17 यूपी बटालियन एनसीसी हेड क्वार्टर प्रयागराज से आए सूबेदार ट्रेनिंग पूनम सिंह पाटिल, हवलदार सुनील कुमार, हवलदार अजीत राय, एनसीसी हेडक्वार्टर के लिपिक अविनाश प्रजापति सहित एनसीसी अधिकारी चीफ ऑफिसर ऋषि कुमार शुक्ला, सीटीओ सुनील कुमार शुक्ला, सहायक शंकर प्रसाद यादव, शक्तिप्रताप सिंह सेंगर का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें