फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे लगाने और संरक्षण के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिले भर में कई जगह जागरुकता गोष्ठी व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अलावा पुलिस लाइन व जन शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्र्रमों में अमर उजाला ने भी जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की।
विज्ञापन

इसमें डाक्टरों व विशेषज्ञों ने कहा कि प्रदूषण पर नियंत्रण पाना होगा तभी मनुष्य स्वस्थ रह सकता है। वायु प्रदूषण की वजह से तमाम प्रकार की बीमारियां बढ़ी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। तभी पर्यावरण स्वच्छ रह सकेगा और लोगों को बीमारियों से भी बचाया जा सकेगा।
जिला अस्पताल में हमारा ग्रह-हमारा स्वास्थ्य विषय पर आयोजित गोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि स्वस्थ्य रहने से ही मनुष्य को सब कुछ मिल सकता है। इसके लिए जागरुकता जरूरी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.भूपेश द्विवेदी ने कहा कि वायु प्रदूषण जिस तेजी से बढ़ रहा है, इससे मानव जीवन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेड़ों की निरंतर कटाई हो रही है लेकिन उस अनुपात में पौधे नहीं लग रहे। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.बी के अग्रवाल ,वरिष्ठ परामर्श डा.बी लाल, डा शैलेंद्र कुमार, डा ऊषा अहिरवार, डीसीपीएम विकास कुशवाहा, ज्ञान चंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य को भी प्रभावित करते हैं ग्रह
चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की ओर से वित्त पोषित जन शिक्षण संस्थान में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक परियोजना अधिकारी अनिल सिंह ने कहा कि भारतीय ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का मनुष्य के शरीर और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान जिसके तहत दादी मां का बटुआ को अपनाने पर जोर दिया। आभार अनुदेशक माया देवी ने व्यक्त किया।
पुलिस लाइन में लगाया स्वास्थ्य शिविर
चित्रकूट। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पुलिस लाइन में पुलिस फेमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के परिवार के सदस्यों का मुक्त में इलाज कर दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय के डॉ बीएस द्विवेदी, डॉ सुकीर्ती, फार्मासिस्ट महेश सिंह आदि ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें