अग्निपीड़ितों को राहत सामग्री बांटते मानिकपुर विधायक के पुत्र व अन्य सहयोगी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। मानिकपुर विधायक के पुत्र ने गुरुवार को मऊ विकासखंड के बौंसडा गांव में लाल जी निषाद और मवई कलां गांव में आग की लपटों में अपना सब कुछ गंवाने वाले बृजेश के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को राहत सामग्री दी। इस दौरान ग्रामीणों ने आग की घटनाओं से निपटने के लिए उचित इंतजाम किए जाने की भी मांग उठाई।
मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी उर्फ लल्ली महाराज के पुत्र समाजसेवी सार्थक द्विवेदी ने विधायक प्रतिनिधि के रूप में पहुंचकर पीड़ितों को राहत सामग्री एवं आर्थिक मदद प्रदान की। इसके बाद विधायक प्रतिनिधि ने मऊ एसडीएम को फोन कर पीड़ितों की मदद कराने को कहा है। इस दौरान अमित द्विवेदी, जयभारत द्विवेदी, शारदा अग्रहरी व विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।