फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ मां बच्चों का अंतिम संस्कार, रोई हर आंख

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के करही गांव में कच्ची दीवार ढहने से महिला व उसके दो बच्चों की मौत के बाद दूसरे दिन भी शोक व्याप्त रहा। शनिवार को गांव के बाहर तीनों शवों का एक साथ गांव के बाहर अंतिम संस्कार किया गया तो इस दौरान हर आंख में आंसू आ गये। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में तीनों के शरीर में गंभीर चोट लगने और दम घुटने से मौत का कारण बताया गया है।
विज्ञापन

जिले में लगातार तीन दिनों से बारिश के बीच शुक्रवार की दोपहर को करही गांव में कच्चे घर की टिन के नीचे अपने मासूम बच्चे ऋषि और रिया को खाना खिला रही उसकी मां यशोदा पर अचानक दीवार ढहकर गिरी थी। जिसके मलबे में दबकर तीनों की मौत हो गई थी। शनिवार को भी इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक रहा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुशल पटेल व उपाध्यक्ष रंजना बरातीलाल पांडेय के अलावा समाजवादी पार्टी के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिजनों के घर पहुंचा और ढांढस बंधाया। जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव एक वाहन में लेकर परिजन गांव के बाहर पहुंचे और एक साथ तीनों का अंतिम संस्कार कराया। थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में तीनों की मौत मिट्टी व पत्थर मिक्स मलबे में दबने से शरीर में कई चोट व दम घुटने से हुई है। एसडीएम नवदीप शुक्ला ने बताया कि सभी रिपोर्ट मिलने के बाद सरकारी योजना के अनुसार पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें