फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई

विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर मंदाकिनी में डुबकी लगाने के लिए रामघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही।मौनी अमावस्या पर्व में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। बुधवार की सुबह से ही गुलाबी ठंड के बीच दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। दान पुण्य कर भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाया। प्रयागराज में हुई घटना के बाद से चित्रकूट तीर्थ स्थल में जिला प्रशासन ने यहां भी सावधानी बरती गई। श्रद्धालुओं को रोक- रोक कर धर्मनगरी में जाने दिया। जिससे एक स्थान पर अधिक भीड़ एकत्र नहीं हो पाई।
विज्ञापन

पूरी सुरक्षा व्यवस्था पैरामिलिट्री फोर्स को सौंपी गई। यूपी- एमपी सीमा में भी पुलिस टीम मुस्तैद रही। भगवान श्रीराम की तपोभूमि में श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनी। श्रद्धालु अपने-अपने साधनों के साथ ही टे्रन व रोडवेज बसों से धर्मनगरी पहुंचे। अमावस्या पर्व में सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदाकिनी नदी मेंं स्नान किया। पंडि़तो को दान दिया। शाम को भी श्रद्धालु रामघाट पहुंचे। भगवान मत्यगजेंद्र नाथ में जलाभिषेक कर भगवान कामदनाथ के दर्शन किया। कामदगिरि की परिक्रमा लगाया। धर्मनगरी क्षेत्र के जानकीकुंड, गुप्त गोदवारी, सती अनुसइया, हनुमानधारा तीर्थ स्थल का दर्शन किया। डीएम शिवशरणप्पा व एसपी अरूण कुमार सिंह के अलावा सतना डीएम सतीश कुमार व एसपी आशुतोष गुप्ता ने मेला क्षेत्र भ्रमण कर व्यवस्था देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें