फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पूर्णिमा पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई मंदाकिनी में डुबकी

विज्ञापन
पौष पूर्णिमा पर मंदाकिनी में डुबकी लगाने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। पौष पूर्णिमा पर्व पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई। सुबह से कोहरे व सर्द हवाओं के बीच नदी स्नान कर श्रद्धालुओं ने दान किया। इसके बाद परिक्रमा करते समय निकली धूप से सभी को राहत मिली।
विज्ञापन

पौष मास के शुुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर सोमवार को भीषण ठंड के बाद भी श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। सुबह मंदाकिनी नदी में स्नान किया। पंडि़तों को दान किया। कामदगिरी की परिक्रमा लगाया।इसके बाद धर्मनगरी क्षेत्र के तीर्थ स्थान जानकीकुंड, अनुसुइया आश्रम, गुप्त गोदावरी, भरतकूप सहित अन्य तीर्थ स्थानों के दर्शन किया। रीवा शहर निवासी राजन शुक्ला, रामसेवक ने बताया कि हर साल पौष मास में धर्मनगरी चित्रकूट मंदाकिनी में स्नान करने आते हैं। यहां आकर भगवान से परिवार के कल्याण की प्रार्थना करते हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए यूपी- एमपी क्षेत्र पुलिस के जवान तैनात रहे। डीएम शिवशरणप्पा व एसपी अरूण कुमार सिंह ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था देखा। प्रयागराज कुंम्भ में स्नान करने के लिए जाने वाले श्रद्धालु भी चित्रकूट तीर्थ स्थान में रूके हुए हंै। हमीरपुर के श्रद्धालु सुनील राजपूूत, किशन राजपूत ने बताया कि पौष पूर्णिमा पर्व में चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में स्नान किया। यहां से प्रयागराज कुंभ मेला में स्नान करने के लिए जाएंगे। वहां मकर संक्राति पर संगम में डुबकी लगाएंगे।
विज्ञापन

इनसेट
लक्ष्मी की कृपा होती
धर्मनगरी के भागवत पीठ के संत नवलेश दीक्षित ने बताया कि पौष पूर्णिमा हिंदू पंचाग के अनुसार पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को आती है।इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्णता में होता है। अपनी समग्र चमक से आकाश को प्रकाशित करता है। इस दिन दान करने से माता लक्ष्मी कृपा होती है। धर्मनगरी चित्रकूट, प्रयागराज,काशी में स्नान करने का महत्व अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें