चुनाव डयूटी करने के लिए प्रशिक्षण ले रहीं शिक्षिका को कोरोना का टीका लगाती नर्स। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। विधानसभा चुनाव ड्यूटी में लगाए गए मतदान कर्मियों को संक्रमण से बचाव के लिए एहतियाती टीका लगाया जा रहा है। 300 से अधिक कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक तैनात ज्ञान सिंह और प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक उमेश कुमार ने बताया कि टीका लगवा लिया है। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश पहाड़ी ने बताया कि टीका लगाने के लिए चार टीमें लगाई गई हैं।