फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
ोटो-5- रज्जूदेवी - फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। चार दिन पहले जनसेवा केंद्र जाने के लिए निकली महिला का शव जिला अस्पताल में मिला। शिनाख्त के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। आरोप लगाया कि 20 जून को कोतवाली में पत्नी के लापता होने की शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने खोजबीन नहीं की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनेपुर गांव निवासी रज्जू देवी (35) के पति ओमप्रकाश आरख ने बताया कि पत्नी दोनों बच्चों के आधार कार्ड का पंजीयन करा चुकी थी। 19 जून को कार्ड निकलवाने के लिए रसीद लेकर जनसेवा केंद्र जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। 20 जून को कोतवाली में गुमशुदगी का पत्र दिया। बुधवार 22 जून को जिला अस्पताल में किसी अज्ञात महिला की मौत की सूचना मिली। वह अस्पताल पहुंचा तो पत्नी का शव मिला।
कोतवाल भास्कर मिश्रा ने बताया कि रज्जू देवी को किसी राहगीर ने 20 जून को देवांगना घाटी के पास घायलावस्था में देखा था। उसके सिर व हाथ में गंभीर चोट थी। राहगीरों ने ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार की सुबह मौत हो गई। अस्पताल आए स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर सोनेपुर गांव में सूचना दी। परिजनों ने अभी हत्या की आशंका आदि की कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

पति ने पुलिस पर उठाए सवाल
पति ने कहा कि पत्नी का मोबाइल और आधार कार्ड के लिए पर्ची व बैग गायब है। दो दिन से महिला अस्पताल में भर्ती है, लेकिन उसे जानकारी नहीं हुई। जबकि उसने 20 तारीख को गुमशुदगी की सूचना दी थी। पत्नी को गांव से कर्वी बाजार की तरफ जाना था तो वह उल्टी दिशा में गांव से लगभग पांच किमी दूर घाटी तक कैसे पहुंची। उसने पत्नी की हत्या की आशंका जताई है। मोबाइल से पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। अज्ञात महिला के घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी पुलिस को थी तो उसकी फोटो से पहचान कराने का प्रयास क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें