राजापुर । तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत महुआ गांव के मजरा उत्तमपुर में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष बबली सिंह की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि लोनिवि राज्य मंत्री चद्रिंका प्रसाद उपाध्याय ने प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष में किये गए विकास कार्यों व योजनाओं की जानकारी दी।
कहा कि महिलाओं के लिए स्वरोजगार के रूप में सिलाई, कढ़ाई का गुण स्वरोजगार की ओर प्रेरित करता है। बताया कि कर्वी राजापुर मार्ग को नेशनल हाइवे के रूप में मान्यता प्राप्त हो चुकी है। अयोध्या से लेकर चित्रकूट तक 275 किमी की फोर लेन सड़क राम वनगमन मार्ग भी स्वीकृत है। जिसका काम युद्धस्तर पर चल रहा है। चिल्लीमल, बेलास गांव में यमुना नदी पर पुल प्रस्तावित है। इस मौके पर कल्लू सिंह, पूर्व प्रधान सुयश सिंह, विनय मिश्रा, लालबहादुर सिंह, अनुरुद्ध यादव, अभिमन्यु यादव, छेदी यादव, इन्दु यादव, गुरुप्रसाद यादव आदि मौजूद रहे। संवाद