फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कार से टकराकर पलटी मिनी बस, 28 बराती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बांदा के कालिंजर से बरात लेकर भंभई गांव आ रही बरातियों से भरी मिनी बस अगला पहिया पंचर होने से बेकाबू होकर सामने से आ रही कार से टकराकर पलट गई। उधर, टक्कर लगने के बाद कार पेड़ से टकरा गई। इससे बस में सवार 25 बराती और कार सवार तीन लोग घायल हुएहो गए।
विज्ञापन

कालिंजर के पुरयनिया से आई बरात भंभई के बुद्धीलाल प्रजापति के घर जा रही थी। शुक्रवार की रात लगभग दस बजे झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भरतकूप थाना क्षेत्र के अकबरपुर के मोड़ पर सामने से आ रही बोलेरो से टकराने से बाल-बाल बची। इसी बीच बस के अगले पहिये का टायर पंचर हो गया इससे बेकाबू बस बांदा की ओर जा रही कार को टक्कर मारकर पलट गई। इससे बरातियों में चीख पुकार मच गई। बस में 35 लोग सवार थे। इसमें 25 को ज्यादा चोट आई। अन्य चुटहिल हैं। कार भी पेड़ से जा टकराई। इसमें सवार तीनों युवक घायल हो गये। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण सिंह फोर्स लेकर पहुंचे। राहगीरों की मदद से बस में फंसे लोगों को निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी शिवरामपुर व जिला अस्पताल में भर्ती कराया। क्रेन मंगवाकर बस को सीधी कराया गया।
बस सवार घायल बांदा जिले के कालिंजर व अतर्रा क्षेत्र निवासी है। इंद्र कुमार, चुन्नू, राम प्रसाद, संजय सुरेश, बेटू, विनोद, कमतू, विष्णु, बउरा, जितेंद्र, राजेश प्रजापति, शीलू, उदयभान, अतुल, शिवशरण, राजेश, प्रदीप, सुभाष, सुरेश, दादूराम, गुड्ड, लालराम, आशीष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें