- इंटर के टॉपर छात्र को टैबलेट व चेक देते सांसद प्रतिनिधि, डीएम व अन्य। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कलक्ट्रेट सभागार में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 22 मेधावियों को सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह और डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने टैबलेट बांटे। उन्हें 21 हजार रुपये के चेक भी दिए गए। तीन मेधावी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
डीआईओएस बलिराज राम ने बताया कि हाईस्कूल में आकांक्षा, जगदीश, रोहित सिंह, दीपक सिंह, प्रशांत नारायण, अरविंद चंदेल, मुकेश कुमार, मनबहादुर, अर्पिता, प्रीति सिंह, अंजली सिंह, प्रतीक्षा मिश्रा और इंटमीडिएट में रवि कुशवाहा, स्मिता सिंह, नितेश शुक्ला, सुमित कुमार, शालिनी, कौशल सिंह, आंचल सिंह, रजनीश कुमार, अजय कुमार, अजीत कुमार, कंचन सिंह, निहारिका मिश्रा, रफी मोहम्मद को टैबलेट दिए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल मौजूद रहे।