फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्रल फेल, लाल लाइट देख रूकी पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी प्रयागराज रेल मार्ग पर खोह के निकट अचाकन कानपुर-मानिकपुर (मेमू) रुक गई। सिग्लन लाल देख चालक व गार्ड परेशान हो गए। कंट्रोल रूम को सिग्नल खराब होने की तत्काल सूचना दी। लगभग 30 मिनट बाद गेटमैन ने हरी झंडी दिखाकर मेमू को रवाना दिया। इस दौरान रेलयात्री गर्मी के कारण परेशान रहे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम को कानपुर-मानिकपुर (मेमू) मानिकपुर से कर्वी रेलवे स्टेशन की ओर से आ रही थी। खोह रेलवे स्टेशन से लगभग तीन सौ मीटर पहले लगे सिग्नल लाल लाइट देखकर चालक ने ट्रेन रोक दी। 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। इधर रेलवे फाटक मैन रोशन चंद्र ने ट्रेन को आते देख फाटक बंद कर दिया। जिससेे झांसी- मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ लग गई। गेटमैन ने इसकी जानकारी खोह स्टेशन मास्टर एसएस पटेल को दी। स्टेशन मास्टर ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। चित्रकूटधाम कर्वी के स्टेशन प्रबंधक आरसी यादव ने बताया कि 30 मिनट बाद सिग्लन को ठीक कराकर रवाना किया गया।
फाटक का रास्ता खराब होने से परेशानी
मानिकपुर। मारकुंडी रेलवे लाइन के पुराने फाटक को डेढ़ दशक पहले बंद कर दिया था। जिस पर ग्रामीणों ने आंदोलन कर अनिश्चित कालीन अनशन किया था। तब नया फाटक बनाकर रास्ता बनाया था। जो पूरी तरह से उखड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें