फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह कल, अब तक 138 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सामूहिक विवाह योजना की तैयारी के संबंध में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने अधिकारियों की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में की। बताया गया कि 10 जून को 150 जोड़ों का विवाह रामायण मेला परिसर में कराया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि सदर विकास खंड कर्वी से 30, मानिकपुर से 31, पहाड़ी से 25, मऊ से 25, रामनगर से 15, नगर पालिका कर्वी से 5, राजापुर नगर पंचायत से दो, नगर पंचायत मानिकपुर से 6 आवेदन मिले हैं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें