फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंथरा के वंशजों ने वोट नहीं दिया : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। तुलसी पीठ के जगद्गुरु रामभद्राचार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंथरा के वंशजों ने भाजपा को नहीं दिया। मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे पांच साल तक सरकार चलाएंगे। देश की अच्छी तरह से सेवा करेंगे। विपक्षी दल खिसयानी बिल्ली खंभा नोचने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

रामभद्राचार्य को प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण मिला था। वह उत्तारधिकारी आचार्य रामचंद्र दास के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पहले जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि जिसने भाजपा को वोट नहीं दिया वह मंथरा का वंशज हैं। कहा कि मोदी सरकार पूरे पांच साल सरकार चलाएगी। इसके बाद फिर से भाजपा की सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के कुछ नेता खिसयानी बिल्ली खंभा नोचने वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें