फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सुखारी पुरवा में जल्द बनेगी सड़क, टीम ने किया सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। सुखारी पुरवा गांव में लोगों ने सड़क के निर्माण के लिए लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया था। अफसरों ने सड़क बनवाने की गारंटी दी तो ग्रामीण मतदान करने के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन चुनाव के बाद अफसर गांव नहीं पहुंचे। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की तो अधिकारियों ने संज्ञान लिया। रविवार को तीन सदस्यीय अधिकारियों की टीम पहुंची और सड़क निर्माण को लेकर सर्वे व पैमाइश किया। इससे ग्रामीणों में संतोष व खुशियां दोनों नजर आईं।
विज्ञापन




तहसील क्षेत्र के सुकारी पुरवा गांव में करीब एक हजार की आबादी कच्चे मार्ग से आवागमन करती है। यहां आजादी के बाद से आज तक सड़क नहीं बन सकी। बीच में वन विभाग की जमीन होने के कारण सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा था। बरसात के समय तहसील मुख्यालय व मुख्य मार्ग को जोड़ने वाले कच्चे मार्ग में भारी दलदल हो जाता है। इससे चार माह आवागमन बंद हो जाता है। कोई भी वाहन, एंबुलेंस आदि गांव नहीं पहुंच पाते हैं। कोई बीमार हो जाए तो उसकी रास्ते में ही सांसें थम जाती हैं। सड़क की मांग ग्रामीण लंबे अरसे से करते चले जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव का ग्रामीणों ने बहिष्कार भी किया। अधिकारियों के जल्द सड़क बनवाने के आश्वासन के बाद यहां लोगों ने मतदान किया। चुनाव खत्म हो गए, पर अधिकारी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे थे। अमर उजाला ने सात जून के अंक में ‘काम कराने की गारंटी भूले अफसर’ शीर्षक से फोटो के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिला प्रशासन ने आखिर खबर का संज्ञान लिया। रविवार को लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता विनय कुमार सिंह, वन विभाग के डिप्टी रेंजर धर्मनारायण द्विवेदी व राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार यशपाल यादव की टीम सुखारी पुरवा गांव पहुंची। सड़क की पैमाइस व सर्वे किया। सर्वे के समय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद शिवहरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



अधिकारियों के सर्वे करने के बाद ग्रामीणों में उम्मीद जगी कि अब जल्द ही सड़क बन जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि सड़क की लंबाई 3.730 मीटर है। इसमें लगभग एक हजार मीटर वन विभाग की जमीन है, जो वन क्षेत्र में आती है। मार्ग की चौड़ाई 3.75 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन








वर्जन



-सड़क निर्माण के लिए सर्वे किया गया है। वन विभाग से स्टीमेट मिलते ही स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। बजट आते ही इस पर कार्य शुरू कराया जाएगा।



-विनय कुमार सिंह, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें