पौष अमावस्या का महत्व रविवार को भी होने से लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की। सुदूर क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने मत्गजेंद्रनाथ स्वामी का जलाभिषेक कर कामदिगिरी परिक्रमा की।
इस बार पौष अमावस्या का महत्व लगातार दो दिन तक माना गया। पहले दिन शनिवार को लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई थी। ठीक उसी अंदाज में रविवार को भी रामघाट में भोर से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा हो गया।
खास बात यह रही कि पर्व में आई हजारों युवतियों ने मंदाकिनी में स्नान कर पूजन भी किया। इसके बाद कामदिगिरी की परिक्रमा की। जिलाधिकारी नीलम अहलावत व पुलिस अधीक्षक केके चौधरी समेत सभी जोनल मजिस्ट्रेट अपनी ड्यूटी में मुस्तैद दिखे।