फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजना का नहीं मिल रहा पूरा लाभ

Mon, 11 Jan 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव के दौरे के पहले मानिकपुर ब्लाक के समग्र लोहिया ग्राम गढ़चपा व मडैयन में अधिकारियों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक एसएन त्रिपाठी, एडीएम महेशचंद्र शर्मा व मुख्य विकास अधिकारी एमए हसन सहित जिले अन्य कई अधिकारियोें ने ग्रामीणाें की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन


 रविवार की शाम को चौपाल में जरका मजरा के 65 वर्षीय रामबदल और 79 वर्षीय ननकी पत्नी बाबूलाल ने अधिकारियों से कहा कि सूखे के चलते उनके पास खाने के लिए खाद्य सामग्री भी नहीं है। वह वर्षों से कच्ची झोंपड़ियों में रहते हैं, इसके बावजूद भी उन्हें किसी भी सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं मिला। रामबदल विकलांग भी है।

उपनिदेशक ने सरैंया से गढ़चपा मार्ग की बदहाल स्थिति पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रोड को सुधारने के लिए कहा। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में सफाई कर्मियों के नियमित नहीं आने की शिकायत की। जिस पर खंड विकास अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। सीडीओ एमएअहसन ने कहा कि गांव में एक तालाब का चयन किया जाए।
विज्ञापन


जिसमें आवारा पशुओं के लिए पानी भरवाया जा सके। इस दौरान रसोइया ने बताया कि उसे जुलाई माह से मानदेय नहीं मिला। जिस पर एबीएसए को रसोइया के मानदेय की समस्या को हल करने के लिए कहा। पूर्व में हुए स्वास्थ्य परीक्षण में कुपोषित पाए गए 89 बच्चों की जानकारी लेकर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही गई।

ग्रामीणों ने शौचालय योजना का फायदा नहीं मिलने की भी शिकायत की। इस मौके पर एसडीएम रामसकल मौर्य, अर्थ एंव संख्याधिकारी दिल्ली पति, शिवराज सिंह, एक्सईएन विद्युत राजमणि विश्वकर्मा, जलनिगम जेपी सिंह, जिला विकास अधिकारी जितेंद्र नारायण, परियोजना निदेशक संतोष कुमार, समाज कल्याण अधिकारी डीडी मुद्गल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एनके गहलोत, जेई अनुपम कुमार, सीएमओ डॉ. पीएन गोयल, जिला विद्यालय निरीक्षक मो. रफीक, एबीएस प्रमोद कुमार गुप्ता, सचिव कृष्णकांत द्विवेदी, तकनीकी सहायक रमेशचंद्र तिवारी, प्रधान राजाबेटी, प्रधान पति रावेंद्र पांडे, रूद्रनारायण सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें