फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदाकिनी का जलस्तर घटा, राहत व बचाव कार्य तेज

विज्ञापन
चित्रकूट की मंदाकिनी नदी का कम हुआ जलस्तर तो आरोग्यधाम में सावन के दूसरे सोमवार को नहाने पहुंचे ? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/ मानिकपुर। मंदाकिनी और बरदहा नदी का जलस्तर घटने के बाद प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। धर्मनगरी में आने वाले तीर्थ यात्रियों को रामायण मेला परिसर में ठहराया गया है। वही ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव व गंदगी दूर करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने ग्राम सचिवों को निर्देश दिए है ।
विज्ञापन

रविवार को मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ के कारण रामघाट स्थित दुकानदारों सहित बस्ती के निवासी प्रभावित हुए थे। वही कई पर्यटक भी बाढ़ के कारण पानी में फंस गये थे। बाढ़ के कारण रामघाट सहित शहर के पुरानी बाजार, नई बाजार के नदी किनारे घाटों में गंदगी जमा हो गई। जिसकी सफाई की जा रही है। मंदाकिनी नदी की बाढ़ से प्रभावित हुए बस्ती के लोगाें को यूपी व एमपी के प्रशासनिक अधिकारी मिलकर राहत पहुंचा रहे है।
मानिकपुर क्षेत्र की बरदहा नदी की बाढ़ से रानीपुर, गिदरहा, कल्याणगढ़ आदि गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ था। जिससे मौके पर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव व तहसीलदार राजेश यादव पहुंचकर राहत कार्य देखा। ग्रामीणों को नदी के पास से न निकलने की सलाह दी है। इसके साथ शबरी प्रपात में स्नान करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

गांव की जल निकासी के दिए निर्देश
मऊ/मानिकपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मऊ, मानिकपर, राजापुर, भरतकूप क्षेत्रों में जलभराव व कीचड़ होने से कई गांवों में निकलना मुश्किल है। मऊ क्षेत्र के गढ़वा के प्राथमिक विद्यालय में जलभराव मुसीबत बना है। शिक्षक प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने बताया कि जल भराव होने के कारण विद्यालय परिसर तक पहुंचने में परेशानी होती है। मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने ग्राम सचिवों व प्रधानों को पानी की निकासी व गांवों की सफाई कराई जाएं। (संवाद)
गिरे मकानों का सत्यापन शुरू
खोही। भारी बारिश से ग्राम कामतन निवासी सुमन यादव, बिल्लू यादव, व जुगनू यादव का मकान गिर गया। जिससे घर की गृहस्थी खराब हो गई। वही मानिकपुर क्षेत्र के बहिलपुरवा में राकेश कोल, छोटी मड्यन में सुनील कुमार, रानीपुर गिदुरहा में पवन सिंह का कच्चा घर गिर गया। अपर जिलाधिकारी गणेश सिंह ने बताया कि तहसील स्तर पर जिनके मकान गिर गये है। उनको चिंहित कर आर्थिक सहायता दी जा रही है। (संवाद)

मंदाकिनी नदी का जलस्तर घटने पर सावन के दूसरे सोमवार को मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को बैरीकेटिं?- फोटो : CHITRAKOOT

रामघाट पर गंदगी व कींचड़ की जेसीबी से कराई गई सफाई। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

मंदाकिनी का जलस्तर घटने पर रामघाट में दुकानों की सफाई करते दुकानदार। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें