सेमीफाइनल मुकाबले में शाट लगाता ग्वालियर का बल्लेबाज।
- फोटो : Amar ujala
सुभाष चैलेंज कप का पहला सेमीफाइनल मैच महोबा व ग्वालियर के बीच खेला गया। कम स्कोर वाले इस मैच में दोनों टीमों के गेंदबाजों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। आखिर में ग्वालियर के गेंदबाजों ने शानदार स्पेल डालकर महोबा को 36 रनों से हरा दिया।
सोमवार को शहर के स्टेडियम में खेले गए मैच में महोबा की टीम ने पहले टॉस जीता और ग्वालियर की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 25 ओवरों में ग्वालियर की टीम कुल 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसमें सर्वाधिक 27 रन विक्रम ने बनाए। महोबा के गेंदबाज रहमान ने चार विकेट, अनमोल सलीम व साहिल ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी महोबा की टीम 18 ओवर में 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। महोबा के बल्लेबाज साहिल सलीम ने सर्वाधिक 34 रन बनाएं।
ग्वालियर के गेंदबाज बाला ने चार, कपिल ने तीन परविंदर ने दो विकेट लिए। मैन आफ द मैच बाला को चुना गया। दूसरा सेमीफाइनल मैच कानपुर व रीवा के बीच मंगलवार को खेला जाएगा। इस मौके पर आबिद खान, मनोज गुप्ता, सानू गुप्ता, शेशू गुप्ता, पंकज अग्रवाल, विजय भारद्वाज, व प्रेम नारायण ने किया। कमेंट्री लोकेश व अनूप ने की।