फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने की खुदकुशी, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बिहरवां गांव में एक महिला ने अज्ञात कारण के चलते घर में फंासी लगाकर खुदकुशी कर ली। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीडन का आरोप लगाकर पति समेत परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र के कारीकाला गांव निवासी गुलक्शा (22) का तीन साल पहले राजापुर के बिहरवां निवासी मोहम्मद इलियास से विवाह हुआ था। मोहम्मद इलियास सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन व कोरोना के चलते काम बंद होने पर वह दो माह से गांव में ही है। रविवार को जब वह घर से गैस सिलेंडर लेने के लिए अतरौली गांव आया था उसी समय उसकी पत्नी ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घर पहुंचने पर जानकारी होते ही पुलिस सूचना दी गई। मृतका के पिता हारून व अन्य परिजन गांव पहुंचे। मायका पक्ष ने इसे हत्या का आरोप लगाया जबकि ससुरालीजनों ने बताया कि खुदकुशी के पीछे के कारण की जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें