फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिल खारिज के लिए भटक रहा किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। चकबंदी विभाग के कुछ कर्मचारियों पर मांग के अनुरूप पूरे रुपये न मिलने पर दाखिल खारिज न करने के आरोप लगे हैं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें किसान के साथ उसके साथ पहुंचे कुछ युवकों ने संबधित विभाग के लिपिक से मामले की जानकारी ली और इसका वीडियो भी बनाया है।
विज्ञापन

राजापुर तहसील क्षेत्र के सरधुआ गांव स्थित चकबंदी विभाग के एसीओ कार्यालय का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें क्षेत्र का एक किसान दो अन्य साथियों के साथ लिपिक कक्ष पहुंचा और मामले की जानकारी मांगी। जिसमें लिपिक से दाखिल-खारिज को लेकर बातचीत का जिक्र है। किसान ने पेशकार पर 3500 रुपये लेने का आरोप लगाया तो पेशकार ने नकार दिया। काश्तकार ने और रुपये मांगे जाने की बात कही। यह वीडियो चर्चा में बना हुआ है।
इस संबंध में राजापुर एसडीएम राजबहादुर ने बताया कि अभीतक उनके पास शिकायत या वीडियो नहीं आया है। संबधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। चकबंदी अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा कि इस मामले में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें