डकैत गौरी यादव गैंग की तलाश में बहिलपुरवा जंगल में सर्चिंग करती पुलिस टीम। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर (चित्रकूट)। साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू गौरी गैंग की धरपकड़ को पुलिस टीमें जंगलों में अब दूरबीन व प्लास्टिक के डंडे भी लेकर उतरी है। गैंग की तलाश में लगातार कांबिंग कर रही हैं।
मंगलवार को मानिकपुर मारकुंडी व बहिलपुरवा समेत रैपुरा की पुलिस टीमें असलहों के साथ ही जंगल में दूरबीन व प्लास्टिक के डंडे लेकर डकैतों की तलाश में उतरी। माना जा रहा है कि इस समय घना जंगल होने से गीले पौधों व झाड़ियों को हटाने में डंडे से मदद मिलती है। दूरबीन से पहाड़ व टीले में जाकर आस पास नजर रखी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक थाना रैपुरा दुर्गेश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोबरा, पेशड़ापुरवा, तालापुरवा, पयासीपुरवा के जंगल, प्रभारी निरीक्षक थाना बहिलपुरवा दीनदयाल सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस व पीएसी बल की संयुक्त टीम ने ददरीमाफी के जंगल, प्रभारी निरीक्षक थाना मारकुंडी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी ददरीमाफी के साथ पुलिस टीम ने बालचुवा, रूझौटा व छेरिया टंकी के जंगलों में गौरी यादव गैंग की धरपकड़ को कांबिंग की है।