फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया इंदिरा आवास पाने को प्रदर्शन

Wed, 13 Apr 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते औदहा के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहिया और इंदिरा आवास के लिए चक्कर लगाने के बाद थके ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। एडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि आवास न होने के कारण वह लोग कच्चे घर में रहकर गुजारा करते हैं।
विज्ञापन


पहाड़ी ब्लाक के औदहा की रानी देवी, ममता, सुरतिया, सतरूपा, चुन्नी, सुंदर , ऊषा, केशकली, गनेशिया, कमलेश, मनसुख और नर्वदा आदि ने एडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि कई महीने से लोहिया और इंदिरा आवास पाने को भटक रहे हैं। कई बार प्रधान व सचिव को फार्म भरकर दिया लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

जिससे बच्चों के साथ कच्चे घर में रहकर गुजारा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आवास दिलाने की मांग की। एडीएम महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि संबंधित बीडीओ को इस मामले में उचित कार्यवाही करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें