फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से घर जला

Wed, 13 Apr 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
मुंबई में 4 मंजिला इमारत में आग लगी है, जिसमें 150 लोग फंसे हैं - फोटो : ABP
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह पहाड़ी के तौरा गांव में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते भाजपा नेता की चाची का घर जलकर राख हो गया। उधर, राजापुर थाना क्षेत्र के पियरियामाफी गांव में देर रात लगी आग से मरने वाली बकरियों की संख्या 92 पहुंच गई है। प्रभावित घरों के लोगों को सांत्वना देने के लिए नेताओं के आलावा समाजसेवी भी पहुंचे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहाड़ी के तौरा निवासी भाजपा नेता दिनेश सिंह की चाची देशरानी पत्नी स्व. रामसनेही घर में खाना बना रही थीं, तभी चूल्हे की चिंगारी से अचानक आग लग गई। घर में अकेली होने के कारण वह आग नहीं बुझा सकीं।

अचानक लपटें बढ़ने पर वह दौड़कर बाहर की ओर भागीं आसपास के लोगों ने दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लेखपाल रामनरेश ने बताया कि आग से लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ है। सूचना पर भाजपा नेता आनंद प्रताप सिंह पटेल, पंकज अग्रवाल व बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


उधर, राजापुर थानाक्षेत्र के पियरियामाफी गांव में सोमवार की रात को चाईबाज यादव के घर में लगी आग की लपटों ने पड़ोस के रजुआ और पप्पू यादव के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे आंशिक नुकसान हुआ। देर रात तक आग बुझाने का काम चलता रहा।

अब तक आग से झुलसी बकरियों के मरने की संख्या 40 से बढ़कर 92 पहुंच गई है। मंगलवार को अमर उजाला में खबर छपने के बाद एसडीएम सीपी उपाध्याय ने राजस्व कर्मियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसी दौरान सपा नेता डा. निर्भय सिंह पटेल ने पीड़ितों को सांत्वना देकर अधिकारियों से उचित मदद दिलाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें