फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की संपत्ति पर भूमाफिया की नजर

विज्ञापन
Land mafia eyes on temple property - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। परिक्रमा मार्ग के सिद्ध हनुमान पीठ मंदिर के पुजारी कुंज बिहारी दास ने आरोप लगाया कि भूमाफिया मठ मंदिर की संपत्ति हथियाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सीएम को पत्र भेजकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को भेजे गए पत्र में पुजारी ने बताया कि उनके गुरु मौनी महाराज के निधन के उपरांत लेटे हनुमान जी मंदिर में वे ही पूजा पाठ करते हैं। बताया कि परिक्त्रस्मा मार्ग के आश्रम के आसपास चारों तरफ वन विभाग की भूमि है। वहां पर कई अराजकतत्वों ने कब्जा कर दुकान और घर बना लिए हैं और मंदिर की संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं। इतना ही नहीं कब्जे की नियत से उन लोगों ने सिद्धपीठ हनुमान जी की पूजा अर्चना भी करनी सुरू कर दी है। पीड़ित संत कुंज बिहारी के मुताबिक भूमाफिया आए दिन मंदिर छोड़कर पलायन करने का दबाव बनाते व धमकाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें