भरतकूप थाना क्षेत्र के धौरही गांव निवासी माया देवी (25) पत्नी जयकरण ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। शनिवार को मृतका के पति ने बताया कि परिजन खेत में थे। पत्नी ने घर में फांसी लगा ली। घर लौटने पर पूरी जानकारी हुई।
युवती कई माह से अस्वस्थ रहती थी। उसकी शादी 2017 में हुई थी। उसके एक पुत्र है। थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि सूचना पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।