फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः प्रवासियों की सुविधा का रखें ध्यान, डीएम ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए नामित नोडल अधिकारी (विशेष सचिव ग्राम्य विकास) अच्छेलाल सिंह यादव व डीएम शेषमणि पांडेय ने शनिवार शाम को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। नोडल अधिकारी ने कहा कि यूपी एमपी सीमा पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं।
विज्ञापन

कोई भी प्रवासी अगर पैदल आ रहा है तो उसे तत्काल क्वारंटीन सेंटर ले जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। डीएम ने कहा कि शासन के पूर्व निर्देश के पहले निगरानी समिति का गठन ग्राम तथा नगर में कराकर बैठक कराएं। न्याय पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी भी नामित किया गया है। ग्राम प्रधानों को निर्देश भी जारी करें जो लोग बाहर से आए हैं, उन्हें होम क्वारंटीन अवश्य करें।
उन्होंने आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराने के काम में तेजी लाने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी सहित समस्त उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें