पहाड़ी (चित्रकूट)। छत का जाल बनाते समय लोहे की सरिया हाईटेंशन लाइन में छूने से मजदूर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के नहरा गांव निवासी बुद्धराज (20) पुत्र शिवमोहन गांव में ही रिश्ते में दादा के घर की छत निर्माण के दौरान लोहे का जाल बना रहा था। तभी सरिया ऊपर से गुजरी एचटी लाइन में छूने से करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। तीन भाइयो में मृतक दूसरे नंबर का था। मां शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अविवाहित था। मजदूरी कर जीविकोपार्जन करता था।