फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधुवा मजदूरों को मुक्त करने साहित अन्य मांगों लेकर धरना 29 को

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मजदूरों की समस्या को लेकर बुंदेलखंड आजाद सेना एवं असंगठित मजदूर मोर्चा धरना-प्रदर्शन करेगा। जिसमें मजदूरों की आर्थिक मजबूती पर चर्चा होगी। बुंदेलखंड स्तरीय धरना प्रदर्शन 29 दिसंबर का बांदा शहर के अशोक चौराहा में करेगा।
विज्ञापन

असंगठित मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दल सिंगार ने जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में बैठक की। उन्होंने कहा कि मजदूरों को अलग-अलग राज्यों में बंधक बनाकर कार्य कराया जा रहा है। मजदूरों को संगठन के माध्यम से बंधुवा से मुक्ति करना होगा। मजदूरों के बच्चों को शिक्षित करने कृषि कार्य की जमीन दिलाई जाएगी। पहाड़ों में मजदूरों की जगह मशीनों का कार्य किया जा रहा है। जिसको बंद कराया जाए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश कुरील ने बताया कि बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाया जाए, केन बेतवा परियोजना पर रोक लगाई जाए, मजदूरी केंद्र सरकार के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के बराबर देने सहित अन्य मांगोें को लेकर धरना दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश कुरील, असंगठित मजदूर मोर्चा बांदा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, श्यामा, सीताराम, राम आसोर सुजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें