फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल की पत्थरों से कूंचकर हत्या

Fri, 08 May 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के लोहदा गांव में गुरुवार रात लेखपाल की पत्थरों से कूंचकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव पशुबाड़े में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस आशनाई के क्लू पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के बर्राव के मूल निवासी लेखपाल गऊलाल (55) का परिवार खोही में रहता है। वह करीब ढाई साल से लोहदा ग्राम पंचायत में तैनात थे। वह इसी गांव के कल्लू तिवारी के घर में रहते थे। गुरुवार रात पत्थरों से कूंच कर उसकी हत्या कर दी गई।

हत्यारों ने शव पास ही स्थिति पशुबाड़े में फेंक दिया। कुछ देर बाद किसी ने पशुबाड़े में शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूछताछ में कल्लू तिवारी ने बताया कि गुरुवार को लेखपाल ने घर में कपड़े आदि धोए थे।
विज्ञापन


जब खाने के लिए उनको तलाशा गया तो शव घर के बाड़े में मिला। सिर पर पत्थरों से वार के गंभीर निशान थे। पूरे शरीर में भी चोटें थीं। मोबाइल भी गायब था। एक चप्पल भी नहीं थी। शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था।

एसओ मनीष कुमार न बताया कि लेखपाल के बेटे की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गांव में रंजिश, अवैध संबंध सहित विभिन्न मुद्दों को ध्यान में रखकर तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें