शहर में हुई झमाझम बारिश के बीच गुजरते वाहन। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश से सड़के और गलियां भी जलमग्न हो गईं। सितम ढा रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
पश्चिम हवा के दबाव से मौसम में परिवर्तन आया है। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी व तेज धूप से जूझ रहे बाशिंदों को बारिश से कुछ राहत मिल गई है। बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की नौबत आ गई। सड़के व गलियां जलमग्न हो गई। नालियों का पानी सड़कों पर आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 39 से डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वही बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गये है। किसानों की माने तो जिले में पड़ रहे सूखे के आसार अब खत्म हो जायेंगे। जिससे खरीफ की फसल का उत्पादन अच्छा होगा।
चित्रकूट। गनीवां कृषि वैज्ञानिक चंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि खरीफ की फसल को नई जान मिल गई। जिन किसानों में अभी तक खेतों में नमी न होने से बुआई नहीं की है। किसानों को इस नमी पर भरपूर लाभ उठाना चाहिए। तेज धूप से सूख रहे धान की बेड़ भी बच जाएगी।
शहर में हुई झमाझम बारिश के बीच गुजरते लोग। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT