फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख और सदस्यों का शपथ ग्रहण आज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के पांचों ब्लाक प्रमुख आज पहली बार ब्लाक प्रमुख पद के लिए शपथ लेंगे। जिसमें तीन पुरुष व दो महिलायें शामिल हैं। इसके लिए जिला प्र्रशासन ने तैयारी पूरी कर लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले के पांच ब्लाक में सभी में भाजपा के ही प्रत्याशी जीते हैं। जिसमें खासियत यह भी है कि सभी किसी राजनीतिक परिवार से संबंधित जरूर हैं पर पहली बार ब्लाक प्रमुख बनने जा रहे हैं। जिले के सदर ब्लाक में गोमती देवी ,मानिकपुर ब्लाक में अरविंद मिश्रा, पहाड़ी ब्लाक मेें सुशील द्विवेदी, मऊ में गंगाधर मिश्र, मऊ में सुशीला देवी शपथ लेंगी। उनके परिवार के सदस्यों सहित उनके गांवों कसहाई, भौंरी, राजापुर, अतरसुई व कोलमजरा में खुशी देखी जा रही है। ब्लाक प्रमुख के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई जाएगी। जिसके लिए सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। तत्पश्चात बोर्ड की पहली बैठक का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के लिए जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने ब्लाकवार अधिकारियोेें की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें