फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते रहे परिजन साढे़ चार लाख का सामान ले भागे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत ग्राम पुरवा तरौंहा में चोरों ने एक घर से लाखों रुपये की नगदी व जेवर पार कर दिए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बुधवार को गृहस्वामी भानुप्रताप बाजपेई ने बताया कि मंगलवार की रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर छत पर सो गए थे। तभी रात में चोर घर में पिछवाडे़ के रास्ते से घुसे और कमरे में रखे चार बक्सों में रखे सोने चांदी के जेवरात व नगद 13 हजार ले गए हैं। बुधवार की सुबह उसकी मां को बक्सों के ताले टूटे पड़े मिले। उनमें रखा सामान बिखरा पड़ा था। उसने तत्काल पीआरबी 112 नंबर पर जानकारी दी गई। पुलिस ने छानबीन की। चोरों ने लगभग साढे़ चार लाख का सामान पार कर दिया है। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें