फोटो-2- खाद के लिए राजापुर मार्ग पर जाम लगाए बैठे किसान। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
पहाड़ी। पहाड़ी कस्बा स्थित दक्षिण कृषक सेवा सहकारी समिति लिमिटेड पहाड़ी में समय से डीएपी खाद न देने पर किसानों ने कर्वी पहाड़ी मार्ग में जाम लगाकर विरोध जताया। मौके पर पुलिस पहुंचकर किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा।
पहाड़ी कृषक सेवा सहकारी समिति में शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान डीएपी खाद लेने के लिए पहुंचे। जहां समय से खाद न देने पर किसान नाराज हो गये। कहा कि खाद का वितरण सुचारु रूप से नहीं किया जा रहा है।
समिति के सामने स्थित कर्वी पहाड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। कुछ देर में ही पहाड़ी थाना के उप निरीक्षक तपेश कुमार मिश्रा ने किसानों को समझा तब किसान माने। जिसके बाद खाद का वितरण किया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि कृषक सेवा केंद्र के संचालक सचिव फूलचंद्र पटेल नियमों को ताक पर रखकर मनमानी तरीके से खाद का वितरण करते हैं।
वहीं जिले के मानिकपुर, राजापुर, मऊ, कर्वी सहकारी समितियों व इफ्को के केंद्र में खाद क े वितरण में लंबी लाइनें लग रही है। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि सभी किसानों को दो से तीन बोरी खाद का वितरण किया जा रहा है। सभी किसानों को खाद जरूरत के मुताबिक दी जाएगी।