फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जगद्गुरु रामभद्राचार्य फेफड़ों में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती

Mon, 19 Jul 2021 12:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

जांच के दौरान पता चला कि शरीर में पानी की अधिक मात्रा के कारण फेफड़ों में थोड़ा संक्रमण हो गया है। वरिष्ठ चिकित्सकों के निर्देशन में इलाज शुरू हो गया है।
विज्ञापन
जगद्गुरु रामभद्राचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगद्गुरु श्रीराम भद्राचार्य फेफड़ों में संक्रमण के चलते अस्वस्थ हैं। उन्हें इलाज के लिए देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जगद्गुरु स्वामी श्रीराम भद्राचार्य जी महाराज के निजी सचिव आचार्य रामचंद्र दास ने बताया कि जगद्गुरु अपनी नियमित जांच के लिए देहरादून अस्पताल गए हुए हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से उन्हें सांस लेने में समस्या थी। जांच के दौरान पता चला कि शरीर में पानी की अधिक मात्रा के कारण फेफड़ों में थोड़ा संक्रमण हो गया है। वरिष्ठ चिकित्सकों के निर्देशन में इलाज शुरू हो गया है। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें