फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का उठा मुद्दा

विज्ञापन
फोटो-9- दिशा की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते सांसद आरके सिंह पटेल और सदर विधायक अनिल प्रधान? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाआें को लेकर सांसद से लेकर विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों ने मामला उठाया। जिस पर सीएमओ ने एक सप्ताह के अंदर काफी व्यवस्थाओं को सुधारने का आश्वासन दिया है। जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत और महिला विशेषज्ञ डॉक्टरों के न होने का मामला भी उठा। जिस पर डीएम ने सीएमओ व सीएमएस से दो दिन के अंदर सारी व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में पेयजल की समस्याओं को लेकर चिंता जताई गई। सही जानकारी न देने पर जल निगम के परियोजना प्रबंधक का वेतन रोकने के आदेश सहित इनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। बैठक मेें अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में सांसद आरके सिंह पटेल ने परियोजना प्रबंधक जल निगम से कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों को तेजी से कराया जाए। जो गांव ऊंचाई पर बसे हैं, वहां ओवर हेड टैंक नीचे बनाएं जा रहे हैं। जो तकनीकि दृष्टि से सही नहीं है। इससे यह योजना फेल हो सकती है। शहर के बेड़ी पुलिया से लेकर पिपरावल तक बनाए जाने वाले नाले का निर्र्माण कार्य नहीं शुरू किया गया है। इसकी जांच कराकर इनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन

शहर के चौराहों का सुंदरीकरण का काम जल्द शुरू किया जाए। सपा सदर विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि जिला अस्पताल में महिला की मौत डॉक्टर की लापरवाही से हुई है। उनके खिलाफ जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिला चिकित्सालय के सीसीटीवी कैमरे सही कराए जाए। जिलाधिकारी ने कहा जिले में पेयजल की अधिक समस्या है इसके बाद परियोजना प्रबंधक जल निगम योजनाओं की सही जानकारी समिति को नहीं दे रहे हैं। इनका वेतन रोका जाए। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
बैठक में मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी उर्फ लल्ली महराज ने मानिकपुर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। अधिशासी अभियंता एनएच परियोजना, प्रबंधक सेतु निगम, सीएनडीएस, प्रोजेक्ट, कारपोरशन समाज कल्या निर्माण निगम, एरिया मैनजर एलपीजी, जिला आयुर्वेद अधिकारी, होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा है। बैठक में कई विभागोें के कार्यों को लेकर समीक्षा की गई। बताया गया कि स्कूलों में नए प्रवेश के लिए 32 हजार का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें लगभग 19 हजार का नामांकन किया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी आर के दीक्षित, जिला विकास अधिकारी आर के त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख मानिकपुर अरविंद मिश्रा, सुशील द्विवेदी, पंकज अग्रवाल, शक्ति प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें