फोटो-7- कन्या सुमंगला योजना का लोगो।
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कन्या सुमंगला योजना के तहत 8815 बेटियों को लाभान्वित कर मंडल में चित्रकूट जिला टॉप पर है। बांदा दूसरे, महोबा तीसरे और हमीरपुर चौथे पायदान पर है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा ने बताया कि छह चरणों में कुल 15000 रुपये दिए जाते हैं। बच्ची के जन्म लेने पर 2000 रुपये, एक साल बाद संपूर्ण टीकाकरण होने पर 1000 रुपये, कक्षा एक में प्रवेश पर 2000 रुपये, कक्षा 6 में प्रवेश पर 2000 रुपये, नौ में में प्रवेश पर 3000 रुपये और उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने पर 5000 रुपये दिए जाते हैं। यह रकम अभिभावक द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खाते में भेजी जाती है।
तरौंहा की रहने वाली 19 वर्षीय बुशरा ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर से आईटीआई कर रही हैं। इससे मिली धनराशि से किताबें खरीदी हैं।
आंकड़ों पर एक नजर
चित्रकूट में 8815, बांदा में 7105, महोबा में 6616 व हमीरपुर में 6111 बालिकाओं को योजना का लाभ दिया जा चुका है।