चित्रकूट। राजकीय संप्रेक्षण गृह में बंद तीन बाल अपचारियों द्वारा वीडियो कॉल कर एक व्यक्ति को धमकी देने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। संप्रेक्षण गृह के प्रभारी से लेकर वार्डर और ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से भी बयान लिए गए हैं। मोबाइल संप्रेक्षण गृह कैसे पहुंचा फिर धमकी देने के मामले की ही प्रमुख रूप से जांच हो रही है।
चित्रकूट के राजकीय संप्रेक्षण गृह में बंद तीन बाल अपचारियों द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से चित्रकूट के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के कसहाई मुहल्ले में रहने वाले युवकों को धमकी दी गई है। इसका वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। पीड़ित ने कोतवाली और आईजीआरएस के माध्यम से की है। कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि संप्रेक्षण गृह के इंचार्ज वीर सिंह समेत अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। अभी फिलहाल मोबाइल भी बरामद नहीं हुआ है। पूरे परिसर की तलाशी कराई गई है।