ोटो-7- घटनास्थल पर जानकारी लेते एसपी अतुल शर्मा- फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शहर के सराफा व्यापारी की दुकान से 55 लाख रुपये के जेवर व नगदी की चोरी मामले में गठित पांच टीमों में तीन ने कुछ लोकेशन मिलने पर पन्ना, छतरपुर व बांदा जिले के कुछ स्थानों पर छापामारी की है। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। सर्विलांस टीम ने पीड़ित व्यापारी व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से मिलकर कई संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चोरों की पहचान कराई है। बरामद लकड़ी की बल्ली और साबड़ कहां से लिए गए, पुलिस इसकी भी छानबीन कर रही है।
शुक्रवार को तड़के चार बजे शहर के पॉश इलाके पुरानी बाजार में सुनील सोहाने की सराफा की दुकान का शटर उचकाकर जेवरातों से भरी तिजोरी की चोरी की घटना का खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है। माना जा रहा है कि दो चोर ऐसे हैं जो चित्रकूट क्षेत्र के हैं। इधर रविवार को पुलिस के हाथ कुछ क्लू मिले। पीड़ित व्यापारी व मकान मालिक समेत व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केशरवानी व गल्ला व्यापार मंडल के मंत्री गुलाब गुप्ता को एसपी कार्यालय बुलाया गया और जो क्लू मिले हैं उनकी जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि कई अन्य स्थानों से सीसीटीवी फुटेज लिए गए हैं। सभी को देखा जा रहा है। सफेद स्कार्पियो के अलावा घटना के समय वहां से गुुजरे बाइक सवारों की पहचान कर पूछताछ की जा रही है।
शिवरामपुर व नयागांव क्षेत्र में सघन जांच
जांच का दायरा शिवरामपुर की एक बस्ती और जिले की सीमा से सटे नयागांव मप्र जिला सतना की ओर भी है। पिछली घटनाओं में शािमल लोगों से भी पूछताछ हो रही है।