प्रशिक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
कौशल प्रशिक्षण संचालन की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण प्रदाताओं एवं नीति आयोग के विकास सूचकांकों कौशल प्रशिक्षण संचालित कर रहे अन्य विभागों के साथ समीक्षा बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मानिकपुर व शिवरामपुर के प्रधानाचार्य बीके तिवारी को निर्देश दिए कि जो योजनाएं कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण के लिए संचालित नहीं है उन योजनाओं के संचालन के लिए शासन से पत्राचार किया जाए। सीडीओ अमित आसेरी, डीसी एन आर एल एम सुदामा प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा, जिला उद्यान अधिकारी बल्देव प्रसाद, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर इकनौरिया, जिला दिव्यांग जन अधिकारी राजबहादुर सिंह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक इलाहाबाद बैंक आशुतोष कुमार सहित संबंधित अधिकारी व प्रशिक्षण केंद्रों के संचालक मौजूद रहे।