फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची में नाम चढ़वाने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेड़ीपुलिया में मंगलवार को मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी व अपर जिलाधिकारी गणेश प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम में विधानसभा निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाना है। यह कार्यक्रम 17 नवंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

तहसीलदार संजय अग्रहरी व उप जिला अधिकारी कर्वी रामप्रकाश ने डिग्री कालेज की छात्राओं को पंजीकरण की प्रक्रिया को विस्तार से बताया। अपर जिलाधिकारी ने 18 वर्ष पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने फ ार्म 6, 7 व 8 को जानने के लिए सरल तरीका एडीसी को बताया। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमकार राणा व स्वीट कोआर्डिनेटर डॉ. एस. कुरील ने सभी अर्ह छात्र छात्राओं से मतदाता बनने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें