फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने राजापुर थाने का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। पुलिस अधीक्षक ने थाना राजापुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला हेल्प डेस्क, रसोईं घर का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। पैदल भ्रमण कर व्यापारियों व ग्रामवासियों की समस्याओं से रूबरू हुए। यम द्वितीया के अवसर पर मां यमुना की आरती भी की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने प्रदेश सरकार से चलाए जा रहे मिशन शक्ति के अंतर्गत अलग से बन रहे महिला हेल्प डेस्क, आरक्षियों के लिए भोजनालय भवन निर्माण को देखा। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को निर्देश दिए कि जल्द महिला हेल्प डेस्क एवं भोजनालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए।
सफ ाई पर विशेष ध्यान दें। इसके बाद एसपी ने कस्बे में पैदल भ्रमण कर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, व्यापारियों से समस्याएं पूछी। कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न न किया जाए। समस्याओं का तत्काल निराकरण होना चाहिए। इसके बाद तुलसी जन्म कुटीर में 15 वर्षों से चल रही यमुना आरती में भाग लिया। मां कालिंदी की विधिवत पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर रामप्रसाद गर्ग, सुभाषचंद्र अग्रवाल, शिवपूजन गुप्ता, राधेश्याम सोनी, अशोक सोनी, विष्णुकांत चतुर्वेदी, कामता प्रजापति, कल्लू जायसवाल, एसपी पीआरओ वीरेंद्र त्रिपाठी, उप निरीक्षक अर्पित पांडेय, दीपक कुमार पांडेय, गनींवा चौकी इंचार्ज अजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें