फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानवीयता: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को दी तालिबानी सजा, पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 05 Jul 2021 12:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

युवक को महुआ के पेड़ से बांधकर बेल्ट से जमकर पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ।
विज्ञापन
प्रेमी को पेड़ से बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी युवक को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन


पिटे युवक का मेडिकल कराया गया है। कौशांबी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बहन राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ब्याही है। युवक का इसी गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को युवक अपनी बहन के घर जाते समय रास्ते में अपनी प्रेमिका से खेत के पास बातचीत कर रहा था तभी दो चरवाहों ने दोनों को पकड़ लिया और युवती के घर ले आये।

इसके बाद युवक को महुआ के पेड़ से बांधकर बेल्ट से जमकर पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। राजापुर थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने मामले को संज्ञान में लेकर गांव जाकर पूछताछ की। पिटे युवक के परिजनों को बुलाकर पूरी जानकारी ली गई। 
विज्ञापन


इस मामले में पिटे युवक के परिजनों की तहरीर पर युवती के पिता व पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों में पिता को पकड़ा गया है लेकिन पुत्र गांव से भाग गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें