फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रों पर गेहूं की खरीद बढ़ाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में गेहूं खरीद में तेजी लाने के लिए बैठक हुई। डीएम ने कहा कि अभी बहुत ही कम किसान केंद्रों में पहुंच रहे हैं। किसानों को जागरूक कर खरीद में तेजी लाएं।
विज्ञापन

बैठक में भारतीय किसान यूनियन के जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों पर होने वाली दिक्कतों को दूर किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बोरा, भुगतान, इंस्ट्रूमेंट आदि सभी सेंटरों पर समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। यूनियन के पदाधिकारियों से कहा कि प्रचार प्रसार करें कि जिससे क्रय केंद्रों पर गेहूं अधिक से अधिक आए। अब तक लगभग चार हजार क्विंटल खरीद हो गई है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, उप निदेशक कृषि बाल गोविंद यादव, जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला, डिप्टी आरएमओ संजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक निबंधक सहकारी समितियां नरेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं किसान यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें