फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में पेंशनर घर बैठे ही दे सकते जीवित होने का प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों, पेंशनरों पारिवारिक पेंशनर अब अपने निकटतम कंप्यूटर इंटरनेट बायोमैट्रिक डिजिटल डिवाइस सुविधा केन्द्र साइबर कैफे से जीवन प्रमाणपत्र वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। पेंशनर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जनरेट कर कार्यालय की ई मेल पर कोषागार से प्राप्त पेंशन इंडेक्स नंबर, आधार कार्ड व पैन कार्ड की छाया प्रतियों को संलग्न करते हुए प्रेषित कर दें।
विज्ञापन

जिससे संबंधित पेंशनर व पारिवारिक पेंशनर से सीधे संपर्क करने योग्य मोबाइल नंबर, विभाग के नाम का उल्लेख किया जाना अनिवार्य होगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने यह भी बताया कि वर्तमान में भारत सरकार ने इस सुविधा भारतीय डाक विभाग के इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक शाखा कर्वी एवं चित्रकूट जनपद में कार्यरत अन्य इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक शाखाओं में प्रारंभ हो गयी है। जिसके लिए मात्र सत्तर रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। यह सुविधा वो अपने घर पर अपने क्षेत्र के डाकिया या शाखा डाक पाल के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा का लाभ कोई भी पेंशनर जनपद से बाहर का भी प्राप्त कर सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें