फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में लागू की जाए पुरानी पेंशन व्यवस्था

Wed, 21 Dec 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय के सामने जारी धरने में बोलते शिक्षक नेता सुनील द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली सहित आठ सूत्री मांग के संबंध में बीएसए कार्यालय के सामने धरना दिया। इसके बाद जुलूस निकालकर शिक्षकोें ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन



  बुधवार को धरने में संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पंाडेय ने कहा कि पेंशन बहाली पर शिक्षकों ने कई बार धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गई। वहीं अन्य समस्याओं को लेकर शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है।

शिक्षक कार्तिकेय मिश्रा ने कहा कि मांग पूरी न होने पर 22 दिसंबर से दस- दस शिक्षक बीएसए कार्यालय के सामने क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। शिक्षामित्र भी इसमें सहयोग करेंगे। इसके बाद शिक्षक  नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया।
विज्ञापन



जिला मंत्री लवलेश सिंह ने कहा कि सभी शिक्षकों के अवशेष बिलों का भुगतान कराया जाए। विभाग के कुछ अधिकारी व कर्मचारी जानबूझकर वेतन व अन्य खर्चे के बिल पास नहीं कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें