चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के सभागार में हुई बैठक के दौरान जंगलों में लग रही आग पर चिंता जताई गई। डीएम ने वन अधिकारियों से दो टूक शब्दों में कहा कि यदि अग्निकांड के पीछे किसी कर्मचारी का हाथ है तो उसे चिन्हित कर उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। कर्मियों से स्पष्टीकरण भी मांगा जाए। इसी कड़ी में डीएम गेहूं खरीद केंद्रों की स्थिति पर भी चर्चा की।
जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी आरके दीक्षित को निर्देशित किया कि जंगलों की निगरानी बढ़ाई जाए।
अवकाश पर चल रहे कर्मियों की छुट्टियां निरस्त की जाएं। जून तक बच्चों की तरह जंगलों की सुरक्षा की जानी है। जिस क्षेत्र में आग लगे वहां के कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाए।
जहां अतिसंवेदनशील है वहां अतिरिक्त डयूटी लगाई जाए। इसी कड़ी में डीएम ने जिला विपणन अधिकारी संजय श्रीवास्तव से कहा कि गेेहूं खरीद मामले में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। अभी ज्यादा गेहूं बाजार में नहीं आया है। खरीद केंद्रों में किसानों के ठहरने व खरीद को लेकर सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।